बेगूसराय जुनियर बालिका कबड्डी टीम सीतामढ़ी के लिए हुई रवाना,  खिलाड़ियों में खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला जूनियर बालिका कबड्डी टीम का गठन गुरुवार को बेगूसराय जिला कबड्डी संघ द्वाराकर सभी खिलाड़ियों को जर्सी देकर टीम को सीतामढ़ी के लिए रवाना किया। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव सरोज कुमार ने बताया कि बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ द्वारा डुमरा स्टेडियम सीतामढ़ी में आगामी 14 से 16 दिसंबर 2024 तक 50 वीं गोल्डन जुबली बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बेगूसराय जिला जूनियर बालिका कबड्डी टीम को रवाना किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जुनियर बालिका कबड्डी टीम सीतामढ़ी के लिए हुई रवाना,  खिलाड़ियों में खुशी 2बेगूसराय जूनियर बालिका कबड्डी टीम में कप्तान रिया कुमारी, रिन्सी कुमारी, वर्षा कुमारी 1, दिलखुश कुमारी 1 ,ऋचा कुमारी, दिलखुश कुमारी 2, वर्षा कुमारी 2 , पुष्पांजली कुमारी, अनुष्का कुमारी, भावना कुमारी, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी शामिल हैं। जबकि टीम कोच में नंदन कुमार, टीम मनैजर कांदबरी कुमारी शामिल हैं।

बेगूसराय जुनियर बालिका कबड्डी टीम सीतामढ़ी के लिए हुई रवाना,  खिलाड़ियों में खुशी 3इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पियूष कुमार, बबीता कुमारी, नंदन कुमार मौजूद थे। टीम के खिलाड़ियों को बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार टूना, राज कुमार सिंह राजू, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, डा कुंदन कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह ,संतोष कुमार, रविशंकर, विपिन राज सहित अन्य ने जीत की शुभकामनाएं दीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article