बीडीओ ने वीरपुर पश्चिम व गेंहरपुर पंचायत में योजनाओं से संबंधित किया शिक्षात्मक बैठक, कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अलग अलग पंचायत में उच्च पदाधिकारियों के आदेशानुसार मंगलवार को वीरपुर बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर और डीपीआरओ विभा रानी के द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समिक्षातमक बैठक वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन और गेंहरपुर पंचायत में पंचायत अस्तरीय कर्मीयों व संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ कृषि, मनरेगा,आवास, पेंशन,जल नल,जल संग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य,गली नली, शौचालय समेत अन्य समुदाय आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी को प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

बीडीओ ने वीरपुर पश्चिम व गेंहरपुर पंचायत में योजनाओं से संबंधित किया शिक्षात्मक बैठक, कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश 2इस दौरान वे सुझाव और हिदायत भी देते देखें गये। उन्होंने ने गेंहरपुर पंचायत में तीन वर्षों से आधे अधूरे पंचायत भवन को देखते हीं आश्चर्य और चिंतीत होते हुए मौजूद लोगों से कहा समस्या को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों को बताया जाएगा।

बीडीओ ने वीरपुर पश्चिम व गेंहरपुर पंचायत में योजनाओं से संबंधित किया शिक्षात्मक बैठक, कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश 3मौके पर वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में मुखिया त्रिपुरारी कुमार उर्फ भेंटरू गेंहरपुर पंचायत भवन में मुखिया अशोक पासवान समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article