चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से घर मे लगी आग
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा : तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र इलाके के केशोपुर गांव में चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से घर मे आग लगा। आग बुझा रहे हैं अग्निशमन कर्मियों ने बताया जाता है कि सुरेश गोप के घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी कारण ल घर में आग लग गयी । इस अगलगी की घटना में खाने पीने के सामान अनाज कपड़े 2 हजार रुपए समेत 60 हजार की नुकसान की बात सामने आ रही है।
- Sponsored Ads-


घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष के पहल पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वही इस घटना में एक वृद्ध महिला भी मामूली रूप से झुलस गई है। इस घटना में घरवालों ने बताया कि आग लगने के कारण घर के अंदर 60 हजार रुपए और खाने पीने और अनाज जलकर राख हो गया
।
नालंदा से संवादाता ऋषिकेश
- Sponsored Ads-
