आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया समुदाय आधारित टिकाकरण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों, किशोरी बालिकाओं,गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित करने हेतु आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से समुदाय आधारित टिकाकरण किया गया।

- Sponsored Ads-

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 पर मौजूद एएनएम मिरा कुमारी, आशा फैसलेटर नुतन कुमारी ने बताई कि शिशु मृत्यु दर और मात्रित्व मृत्यु दर में कमी लाने, संस्थागत प्रसव समेत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को छः जानलेवा विमारी से बचाने के लिए टिकाकरण किया जा रहा है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका अलका कुमारी समेत दर्जनों लाभूक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article