डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा वीर शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ,हीरा सिंह ने वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के दौरान लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए जो बलिदान दिया,

वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उनके विचार और आदर्श हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगत सिंह की देशभक्ति और साहस को याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट