‘भाजपा चली गांव की ओर’: भगवानपुर के भरडीहा में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया कार्यक्रम का आगाज़

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। भाजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ मेहदौली पंचायत के भरडीहा में मंगलवार को हुई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गांव में पहुंचकर आम लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य गांव के उन लोगों तक पहुंचना है, जो अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, शौचालय समेत सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता, जिला महामंत्री कुंदन भारती, मंडल अध्यक्ष हेमंत चौधरी और भाजपा नेता निरंजन कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'भाजपा चली गांव की ओर': भगवानपुर के भरडीहा में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया कार्यक्रम का आगाज़ 2मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और बिहार में भी विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर युवा, किसान, मजदूर, महिलाओं और बुजुर्गों से बात करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।

'भाजपा चली गांव की ओर': भगवानपुर के भरडीहा में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया कार्यक्रम का आगाज़ 3मंत्री ने बताया कि सरकार पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी और मछली पालन पर सब्सिडी दे रही है, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। सरकार गरीब गुरबा के हित में कार्य कर रही है।सभी कार्यकर्ता इनलोगों के लिए खड़ा रहें।सरकार आपके लिए खड़ा रहेगा।

Share This Article