बरौनी रिफाइनरी के 60 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम होगा आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी में आगामी 15 जनवरी, 2025 को अपने 60 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, उक्त बातें की जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के आने की संभावना है। स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने स्वयं उन्हें बेगूसराय आने का निमंत्रण दिया है।

- Sponsored Ads-

श्री पुरी के आगमन से रिफाइनरी में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा होगी और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।राजीव वर्मा ने बताया कि इस आयोजन के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावनाओं को मूर्त रूप देने पर भी विचार किया जाएगा। रिफाइनरी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा वर्ग के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

बरौनी रिफाइनरी के 60 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम होगा आयोजित 2बरौनी रिफाइनरी का न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी अपेक्षित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा के पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पु,मिरतुंजय वीरेश,सुनील सिंह,जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय,रामप्रवेश सहनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी,जिला मंत्री अमित देव,संजन जायसवाल, राकेश रौशन,जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, अमित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article