राजगीर मॉब लिंचिंग पीड़ितों से मिले पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार की मदद, न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा

DNB Bharat Desk

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को अपने समर्थकों के साथ नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित गंजपर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर मॉब लिंचिंग मामले में मारे गए दोनों दलित युवकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कि 15 जून को राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के समीप चोरी के आरोप में भीड़ ने दो दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी थी। । पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में दलित, महादलित, यादव और अन्य कमजोर वर्गों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉब लिंचिंग की इस घटना में करीब 15 लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अब तक केवल चार लोगों की गिरफ्तारी कर मामले में खानापूर्ति की है।

राजगीर मॉब लिंचिंग पीड़ितों से मिले पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार की मदद, न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा 2पप्पू यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में “गुंडाराज” कायम हो गया है।उन्होंने कहा कि बिहार की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त (कोलैप्स) हो गई है और प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ने से गुंडाराज कायम हो गया है। उन्होंने मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास में गजनी सोमनाथ मंदिर की संपदा लूटकर ले गया था, लेकिन आज का “गजनी” अयोध्या सहित देश के मंदिरों की संपत्ति और प्रसाद तक नहीं छोड़ रहा है।

राजगीर मॉब लिंचिंग पीड़ितों से मिले पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार की मदद, न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा 3उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मंदिरों में चोरी करने वाले ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी और उन्हें कड़ी सजा कब मिलेगी।सांसद ने कहा कि वह इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाने की भी बात कही।

Share This Article