बेगूसराय सदर अस्पताल: ICU में भर्ती मरीज ने ही नर्स का मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई करतूत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यहां ICU वार्ड में भर्ती एक मरीज पर नर्स का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक सांप काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। पूरी वारदात ICU वार्ड में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने आरोपी मरीज की पहचान कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

- Sponsored Ads-

मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU वार्ड का है। जानकारी के अनुसार लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी महेश तांती का पुत्र नंदन कुमार सांप काटने के बाद इलाज के लिए ICU में भर्ती था। आरोप है कि देर रात वह ICU वार्ड से निकलकर नर्स के चेंबर में पहुंचा और वहां रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

बेगूसराय सदर अस्पताल: ICU में भर्ती मरीज ने ही नर्स का मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई करतूत 2इधर नर्स किरण कुमारी जब अपने मोबाइल की तलाश करने लगीं तो काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। फुटेज में स्पष्ट रूप से एक युवक को ICU वार्ड से निकलकर नर्स के चेंबर में जाते और वहां से मोबाइल लेकर बाहर निकलते देखा गया।

बेगूसराय सदर अस्पताल: ICU में भर्ती मरीज ने ही नर्स का मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई करतूत 3फुटेज के आधार पर युवक की पहचान ICU में भर्ती नंदन कुमार के रूप में हुई। इसके बाद डॉक्टरों और नर्सों ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।उन्होंने बताया कि बीती रात वे अपने चेंबर में बैठी थीं। इसी दौरान दूसरे ICU वार्ड में मरीज को देखने गईं। वापस लौटने पर उनका मोबाइल गायब था। काफी खोजबीन के बाद CCTV फुटेज खंगाला गया, जिसमें भर्ती मरीज द्वारा मोबाइल चोरी करते हुए देखा गया। 

बेगूसराय सदर अस्पताल: ICU में भर्ती मरीज ने ही नर्स का मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई करतूत 4पूछताछ में मरीज ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।अस्पताल के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ICU वार्ड से नर्स का मोबाइल चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article