समस्तीपुर:हथियार के साथ भोजपुरी गीत पर नर्तकी के साथ ठुमके लगाने का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले में हथियार लहराने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है जो रूकने का नाम नहीं ले रहा। अब हथियार के साथ भोजपुरी गीत पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जिले के हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव से आ रहा है। जहां गांव में पिछले दिनों आयोजित ऑकेस्ट्रा के दौरान उक्त युवक डांसर के साथ भोजपुरी गीत पर हाथ में रिवाल्वर लेकर ठुमका लगा रहा है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:हथियार के साथ भोजपुरी गीत पर नर्तकी के साथ ठुमके लगाने का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस जांच में जुटी 2अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हलई ओपी प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि उन्हें भी मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।जानकारी के अनुसार वायरल हो रहो रहा वीडियो एक सप्ताह पूर्व का बताया गया है।

समस्तीपुर:हथियार के साथ भोजपुरी गीत पर नर्तकी के साथ ठुमके लगाने का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस जांच में जुटी 3लोगों का कहना है कि दरबा गांव के कुंदन कुमार राय नामक युवक ने एक सप्ताह पूर्व गांव में अपने घर के दरबाजे पर ऑकेस्ट्रा का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम के दौरान वह भोजपुरी गीत ‘तोड़ देलही हमर दिल कोई चीज के रहऊ तोहर डिमांड गे’ पर युवक दो डांसर के साथ ठुमका लगा रहा है। इस दौरान वह हाथ में रिवाल्वर लेकर डांस करता हुआ भी दिख रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article