कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज,समस्तीपुर मेें ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, सिंघिया खुर्द, समस्तीपुर में सत्र 2024 बैच के नव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के नर्सिंग, पैरामेडिकल, आईटी, मैनेजमेंट और फार्मेसी जैसे सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए आयोजित किया गया।इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को उनकी शिक्षा और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन देना था। इस दौरान विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें उनकी पढ़ाई और करियर के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के आयोजन की पहल संसथा के फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डाॅक्टर (प्रो0) मनीष गुंजन,  द्वारा की गई। उनकी दूरदर्शिता है कि युवाओं को पेशेवर रूप से साक्षर बनाकर उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाया जाए। उनका मानना है कि एक बेहतर पेशेवर वातावरण ही छात्रों के कौशल और ज्ञान को उन्नत कर सकता है।कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में डॉ. गिरधारी रॉय (सीनियर साइंटिस्ट, अद्वैत आईलैब्स), डॉ. विशाल चौरसिया (प्राचार्य, नोएडा इंस्टीट्यूट), डॉ. रत्ना परमार, श्री राजा राम मोहन रॉय (ड्रग इंस्पेक्टर, खगड़िया) शामिल थे, इन वक्ताओं ने छात्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों, वर्तमान चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की।

- Sponsored Ads-

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज,समस्तीपुर मेें ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन 2कार्यक्रम का संचालन आयुष कुमार और सालेहा अंजुम हैदर ने किया। पूरी व्यवस्था फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉक्टर (प्रो0) मनीष गुंजन के निर्देशन में की गई। यह कार्यक्रम छात्रों के बीच उत्साह और प्रेरणा का संचार करने में सफल रहा। छात्रों ने वक्ताओं से बातचीत कर अपनी शंकाओं का समाधान किया और इस पहल के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।संस्थान के अध्यक्ष श्री एस.के.मंडल ने फार्मेसी विभाग के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि फार्मेसी विभाग के द्वारा की गई यह पहल छात्र-छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित किया जाये जिससे छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के लिए जानकारी प्राप्त हो सके।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article