पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये 06 एवं सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामजदगी का भरा पर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन प्रशाखा कार्यालय खोदावंदपुर परिसर में बुधवार को पैक्स चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 06 एवं प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिये कुल 27 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। इसकी जानकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीईओ दानी राय ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सागी, दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पूर्वी, बरियारपुर पश्चिमी, खोदावंदपुर एवं मेघौल पैक्सों का चुनाव आगामी 26 नवम्बर को किया जाना है. तथा मतगणना 27 नवंबर को किया जायेगा।

- Sponsored Ads-

पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये 06 एवं सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामजदगी का भरा पर्चा 2सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 11, 12 एवं 13 नवम्बर को सभी सात पैक्सों के उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया गया। साथ ही 14 से 16 नवम्बर शाम तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापसी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन 19 नवम्बर को तीन बजे तक किया जायेगा, जिसकी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। वहीं नामांकन के अंतिम दिन 13 नवम्बर को बरियारपुर पश्चिमी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता एवं इसी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए रंजीत यादव ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया है.

पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये 06 एवं सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामजदगी का भरा पर्चा 3साथ ही बाड़ा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार यादव एवं इसी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए रामलखन महतो ने अपना नामांकन पत्र भरा है. वहीं बरियारपुर पूर्वी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए मनीषा कुमारी एवं इसी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए बाबू प्रसाद पासवान ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावे प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिये सामान्य वर्ग से 11, पिछड़ा वर्ग 5, अतिपिछड़ा 4, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एक, अनुसूचित जाति 3 एवं एससी-एसटी 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article