भक्ति, संगीत और सम्मान के संग संपन्न हुआ भगवानपुर का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर(बेगूसराय):प्रखंड मुख्यालय बाजार में लगा पांच दिवसीय प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला बुधवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया।समापन की रात मेला परिसर में जनसैलाब ऐसा उमड़ा कि दस कदम चलना भी मुश्किल हो रहा था।

 देर रात तक हजारों की भीड़ मंच के सामने डटी रही और एक पल के लिए भी नहीं हिली।

बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद मंच संभाला प्रसिद्ध लोकगायक गौरव ठाकुर और लोकगायिका कल्पना मंडल ने। दोनों की जादुई आवाज और भक्ति-लोकगीतों पर श्रोता पूरी रात झूमते रहे।

भक्ति, संगीत और सम्मान के संग संपन्न हुआ भगवानपुर का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला 2कार्यक्रम में चार चांद लगाया एंकर चंचल ने। उनके शायराना अंदाज और शेर-ओ-शायरी के दौर ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। 

लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका खूब स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान उपप्रमुख पंकज कुमार यादव ने मंच पर उपस्थित सभी कलाकारों, पत्रकारों, सहयोगी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी गायकी में जन्म देने वाली मां की महिमा का भावपूर्ण गीत भी प्रस्तुत किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

लेभक्ति, संगीत और सम्मान के संग संपन्न हुआ भगवानपुर का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला 3किन मंच की सबसे बड़ी और भावुक करने वाली खासियत रही – संजात गांव की बेटी सोनाली का सम्मान। 15 वर्षीया सोनाली कुमारी, जो प्रखंड, जिला और प्रमंडल स्तरीय मैराथन दौड़ में लगातार तीन बार चैंपियन रही है और राज्य स्तरीय दौड़ में लगातार तीसरे स्थान पर रही है, को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विदित हो कि सोनाली बहुत ही गरीब परिवार से आती है और उसके पिता रमेण साह का निधन हो चुका है। उसकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रखंड को गर्व है।मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों ने उसे सम्मानित किया।

 इभक्ति, संगीत और सम्मान के संग संपन्न हुआ भगवानपुर का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला 4सी दौरान उपप्रमुख पंकज कुमार यादव ने हजारों दर्शकों के सामने मंच से सोनाली को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा और भविष्य में हर संभव सहयोग का वचन दिया। चेक मिलते ही सोनाली मंच पर भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए। उपस्थित लोगों ने उसे भविष्य की पीटी उषा कहकर आशीर्वाद दिया।

भक्ति, संगीत और सम्मान के संग संपन्न हुआ भगवानपुर का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला 5शांतिपूर्ण रहा समापन, विसर्जन के साथ हुआ अंत

पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन आदित्य कांत शर्मा कर रहे थे। मौके पर पूजा समिति के सचिव बलवीर कुमार,प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ,पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, प्रखंड विकास  पदाधिकारी निशांत कुमार ,बीपीआरओ संजीव कुमार , पुजा समिति के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार उर्फ टिंकू, अभिषेक रंजन सहित कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

भक्ति, संगीत और सम्मान के संग संपन्न हुआ भगवानपुर का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला 6हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार, एएसआई अभिषेक रंजन, एएसआई अजय कुमार सहित अन्य पुलिस बलों की सराहनीय भूमिका रही।

गुरुवार को विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान श्रीकृष्ण और मां राधे की प्रतिमा को सिमरिया गंगा घाट में विसर्जित कर दिया गया, जिसके साथ ही इस वर्ष के महोत्सव मेले का विधिवत समापन हो गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article