समस्तीपुर मंडल कार्यालय में संविधान दिवस सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ 

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर समस्त भारतवर्ष में विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल में भी संविधान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के मरेप्र श्री विनय श्रीवास्तव के साथ अमरेप्र श्री आलोक कुमार झा तथा समस्तीपुर मंडल के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर, सभी कर्मचारियों और मरेप्र सहित सभी अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उल्लेखनीय है कि यह पाठ हमारे संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर, मरेप्र ने सभी रेलकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और सबको हमारे संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ” हमारा संविधान हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

समस्तीपुर मंडल कार्यालय में संविधान दिवस सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ  2यह हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देता है और हमें एक न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम समस्तीपुर मंडल के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हैं और हमें विश्वास है कि हम अपने संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे”।

विदित हो कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान पारित किया था जिसे 26 जनवरी 1950 को देश ने स्वीकार किया था । उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 1915 को एक अधिसूचना जारी की गई थी इसमें 26 नवंबर को हर साल ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाने की बात कही गई।तबसे हम हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article