नालंदा: व्यवसाई के घर दिन के उजाले में हुई भीषण चोरी, घर के सदस्य छत पर थे

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

सोहसराय थाना क्षेत्र के छिलकापर इलाके में दिन के उजाले में अज्ञात चोरों ने व्यवसाई के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पीड़ित मुन्नू कुमार ने बताया कि उसका घर के सदस्य ठंड के कारण छत पर धूप सेक रहे थे। इसी का फायदा चोरों ने उठाया।

नालंदा: व्यवसाई के घर दिन के उजाले में हुई भीषण चोरी, घर के सदस्य छत पर थे 2वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ चोर घर के अंदर चोरी के नियत से घुसे  जबकि कुछ चोर घर बाहर  खड़ा होकर रेकी करते दिख रहे हैं। दिन में ही चोरों ने बड़े आराम से गोदरेज का ताला तोड़कर उसके अंदर रख नगद 50000 और 20 लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया।

नालंदा: व्यवसाई के घर दिन के उजाले में हुई भीषण चोरी, घर के सदस्य छत पर थे 3 चोरी के दौरान घर के बाकी किराएदार घर में ही थे। बदमाशों ने एक ही दिन में दो बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देने का काम किया है। इसी तरह बड़ी पहाड़ी इलाके में भी बदमाशों ने घर में घुसकर 22 लाख लूटपाट किया। विरोध करने पर मकान मालिक को गोली भी मार दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article