संविधान में दर्शाए गए समाजवादी गणतंत्र धर्मनिरपेक्षता को हटाने का प्रयास कर रहा है सरकार – शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

DNB Bharat Desk

देश और राज्य में आगामी भविष्य में फांसीवादी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगे महागठबंधन -अवधेश राय

स्मृति शेष कॉ रमेश पाठक की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा बीहट दो के सदस्य एवं चांद सूरज चिकित्सालय के मैनेजर रमेश पाठक की याद में बीहट स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित की गई । सभा की अध्यक्षता पूर्व शाखा मंत्री राजनीति सिंह ने एवं मंच संचालन एटक जिला महासचिव प्रहलाद सिंह ने पाठक जी के जीवनी एवं सादगी की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया । वहीं भाकपा के जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि हम कम्युनिस्ट एवं महागठबंधन के तमाम साथी आम जनता के सवालों को लेकर आने वाले भविष्य में देश और राज्य में  फासीवादी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

संविधान में दर्शाए गए समाजवादी गणतंत्र धर्मनिरपेक्षता को हटाने का प्रयास कर रहा है सरकार - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 2वहीं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा साथी रमेश पाठक एक सुलझे हुए इंसान थे ,सादगी भरी जिंदगी जिया, आज की स्थिति में देश के अंदर लोकतंत्र और भारतीय संविधान को तार तार करने की कोशिश वर्तमान सरकार कर रही है यहां तक की संविधान में दर्शाए गए समाजवादी गणतंत्र धर्मनिरपेक्षता को हटाने का प्रयास कर रहा है कार्यपालिका और न्यायपालिका के ऊपर भी अपना एकाधिकार थोप रहा है देश घनघोर ताना शाहीयत से गुजर रहा है अभी जरूरत है एकता बध होकर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट कर देश को पुनः सामाजिक आर्थिक आजादी दिलाने के लिए संघर्ष करने की जरूरत है।

- Sponsored Ads-

संविधान में दर्शाए गए समाजवादी गणतंत्र धर्मनिरपेक्षता को हटाने का प्रयास कर रहा है सरकार - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 3वहीं भाकपा के राज्य कार्यकारणी सदस्य अनिल अनजान ने कहा कि कॉ रमेश पाठक आजीवन भाकपा के एक मजबूत कार्यकर्ता के रूप मे जाने जाते रहे, उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम ही होगी उनके अधूरे कार्यों को हमें पूरा करना है ।उन्होंने कहा कि नजरिया बदलो नजारा बदलेगा महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार बे लगाम हो चुका है इसलिए हमें संघर्ष  करने की आवश्यकता है। वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य सह बरौनी अंचल मंत्री अरविंद सिंह ने कहा पाठक जी से परिचय तो बहुत पहले से था लेकिन काम करने का नजदीक समय में मौका मिला बहुत सुलझे हुए इंसान के रूप में उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया ।

ऐसे महान साथी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बरौनी अंचल परिषद की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए आगे सॉन्ग संघर्ष की योजना बनाने पर बल दिया । इस अवसर पर पार्टी जिला कार्यकारिणी के सदस्य दिलेर अफगन,  जिला परिषद के सदस्य अशोक पासवान ,अंचल कार्यकारिणी के सदस्य संजीव कुमार सिंह ,अनिल चौधरी ,अशोक रजक ,योगेंद्र सिंह , रमेश शर्मा ,भोला तांती, महागठबंधन में कांग्रेस के नेता राम नारायण सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।  श्रद्धांजलि सभा में बीहट इपटा के द्वारा गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई । कलाकारों में लक्ष्मी यादव, उमेश शाह ,सुनील नयन, वीरेंद्र कुमार एवं सचिन कुमार ने गीत के माध्यम से स्वरांजली अर्पित किया।

मौके पर भाकपा के वरिष्ठ नेता राज किशोर सिंह, अशोक पासवान, अशोक रजक, भैरव पासवान, भोला तांती, अर्जुन सिंह,योगी सिंह,रमाकांत शर्मा,रतन सिंह,अनिल चौधरी, सुधीर सिंह, रितेश पासवान, राम विलास दास, बिहार राज्य इप्टा के सचिव मंडल सदस्य रमेश शर्मा बीहट इप्टा के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ,डॉ अजय कुमार सिंह एवं अशोक ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article