संजात में तीन दिवसीय गणेश उत्सव एवं मेला का किया गया भव्य आयोजन

DNB Bharat

आदर्श नवयुवक गणेश पूजा समिति काली स्थान संजात के द्वारा किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संजात पंचायत में भव्य गणेश उत्सव एवं मेला का आयोजन किया गया. आदर्श नवयुवक गणेश पूजा समिति काली स्थान संजात के द्वारा आयोजित की जाने वाली गणेश उत्सव एवं मेला में भगवान गणेश का प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना आरती के साथ मेला का शुरूआत हुआ।

- Sponsored Ads-

संजात में तीन दिवसीय गणेश उत्सव एवं मेला का किया गया भव्य आयोजन 2

तीन दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर संजात पंचायत एवं आसपास के क्षेत्र में उत्सवी माहौल है। आयोजन समिति सदस्यों ने गणेश प्रतिमा पूजा अर्चना को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास ख्याल रखा है। वहीं गणपति बप्पा मोरया के धुनों से पूरा इलाका भक्तिमय महौल में सराबोर है।

मेला में बच्चों के मनोरंजन के संसाधान एवं महिलाओं के लिए मीना बाजार आकर्षण का केंद्र है। मेला का उद्घाटन संजात पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सुमन, पंसस प्रतिनिधि कंचन मिश्र, पूर्व मुखिया चंदेश्वरी पासवान, आयोजन समिति अध्यक्ष जगदीश पासवान, रामप्रवेश चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, विश्वजीत कुमार, शैलेन्द्र सुमन, कुंदन कुमार, हरिरम महतो, पंकज चौरसिया सहित दर्जनों की संख्या में आयोजन समिति सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article