शराबबंदी के बावजूद बिहार में मिल रहा है शराब, पुलिस शराब कारोबार रोकने में हो रही है नाकाम

DNB Bharat Desk

लोहिया नगर झोपड़पट्टी में लंबे समय से शराब का कारोबार किया जा रहा है और इसकी भनक पुलिस को पहले से थी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/बिहार में पूरी तरह शराबबंदी लागू है बावजूद इसके बेगूसराय जिले के कई इलाकों में शराब बनाने बेचने एवं पीने का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। हालांकि पुलिस के द्वारा भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आज बेगूसराय में नगर थाने की पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर गुमती के समीप छापेमारी की गई जिसमें महुआ शराब बनाने के उपकरण एवं कच्चे सामान भी बरामद किए गए हैं ।

- Sponsored Ads-

शराबबंदी के बावजूद बिहार में मिल रहा है शराब, पुलिस शराब कारोबार रोकने में हो रही है नाकाम 2गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर झोपड़पट्टी में लंबे समय से शराब का कारोबार किया जा रहा है और इसकी भनक पुलिस को भी थी। आगामी छठ पर्व को देखते हुए  पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई ।

पुलिस की  कार्रवाई को देखते हुए शराब तस्कर तो मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article