समस्तीपुर प्रखंड के भमरुपुर गौशाला में धूमधाम के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा

DNB Bharat Desk

गाय की सेवा और पूजन से समस्त कुल का उत्थान हो जाता है साथ ही गौ सेवा से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। गौ सेवा करने से सारे दुखों का नाश हो जाता है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर प्रखंड के भमरुपुर स्थित जितेंद्र चौधरी के गौशाला में धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा मनाया गया। गोवर्धन पूजा को लेकर सुबह से ही तैयारी की जा रही थी। उनके गौशाला में वैदिक आचार्य पंडित संजय मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ फूल माला आदि से सजी गायों की पूजा की और साथ ही समस्त परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस संबंध में गौ सेवक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वह बचपन से गाय की सेवा करते आ रहे हैं। उनके पास पहले मात्र एक गाय थी और आज अभी उनके गौशाला में 45 गाएं हैं।

उन्होंने कहा कि गाय की सेवा और पूजन से समस्त कुल का उत्थान हो जाता है साथ ही गौ सेवा से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। गौ सेवा करने से सारे दुखों का नाश हो जाता है। वहीं वैदिक आचार्य पंडित संजय मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा करने से धन, संतान और गौ रस की वृद्धि होती है। गोवर्धन पूजा प्रकृति और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित पर्व है। पूजन के बाद लोगों में प्रसाद बांटा जाता है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर प्रखंड के भमरुपुर गौशाला में धूमधाम के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा 2इस दिन आर्थिक संपन्नता के लिए गाय को स्नान कराकर उसका तिलक करने के बाद गाय को हरा चारा और मिठाई खिलाने की परंपरा है। जिसके उपरांत गौ माता की सात बार परिक्रमा की जाती है। मान्यता है ऐसा करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। गोवर्धन पूजा के महत्व को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्रों में भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान रमेश कुमार पाण्डेय, निखिल राज चौधरी व नैतिक राज चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article