मानसी बाजार में अवस्थित बम काली की है अपार महिमा, रात्रि में की जाती है पूजा और विसर्जन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

 

दिवाली के अवसर पर पूरे देश में रात्रि में काली पूजा की जाती है लेकिन खगड़िया में एक मंदिर है जहां धूमधाम से मां काली की पूजा की जाती है। खगड़िया के मानसी बाजार में स्थित इस मंदिर की खासियत है कि यहां मां काली की पूजा से पहले रात्रि में ही कलश में गंगा नदी से गंगा जल भरी जाती है। उसके अगले दिन सुबह में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले जाते हैं और फिर रात्रि में विसर्जन भी कर दी जाती है। दिवाली की रात्रि काली पूजा को लेकर पूजा समिति ने सारी तैयारियां कर ली है।

- Sponsored Ads-

 

मानसी बाजार में अवस्थित बम काली की है अपार महिमा, रात्रि में की जाती है पूजा और विसर्जन 2कहा जाता है कि मानसी बाजार के बमकाली की महिमा अपरंपार है। दिवाली की रात्रि में मां बमकाली को विधि- विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जाती है। आयोजक मंडल के सचिव पंकज परमहंस ने बताया कि माता बमकाली की पूजा- अर्चना दीवाली की रात्रि में किया जाता है, जहाँ रात्रि में ही बाजे- गाजे के साथ गंगा घाट मानसी से कलश भराई होता है एवं मां की पूजा अर्चना की जाती है।

खगड़िया से राजीव कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article