सर्वमंगला ज्ञान मंच पर संस्कृत दिवस सह न्यास स्थापना दिवस मनाया गया।
डीएनबी भारत डेस्क
सर्वमंगला अध्यात्म योग विधापीठ, सिद्धाश्रम में महर्षि चिदात्मन जी महाराज के सानिध्य तथा अध्यक्ष रवींद्र ब्रह्मचारी जी के अध्यक्षता में संस्कृत दिवस सह न्यास स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। सर्वमंगला ज्ञान मंच पर मुख्य अतिथि डॉ प्रभाकर कुमार ठाकुर के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर स्वामी सत्यानंद स्वामी जी लिखित “सिमारिया धाम महात्म ” पुस्तक का विमोचन महर्षि चिदात्मन जी महाराज, रविन्द्र ब्रह्मचारी जी, डॉ प्रभाकर कुमार ठाकुर, प्रो पी के झा प्रेम, नवीन प्रसाद सिंह, अखिलेश्वरानंद जी, आचार्य नारायण झा के कर कमलों से किया गया।इस अवसर पर परम श्रद्धेय स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज संस्कृत दिवस पर हमें संकल्पित होना चाहिए कि हम संस्कृत भाषा का संरक्षण करें। संस्कृत से ही संस्कृति और संस्कार का संरक्षण संभव हैं।
मुख्य अतिथि डॉ प्रभाकर कुमार ठाकुर जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के सरंक्षण में तथा वेदों के अनुसंधान में महर्षि चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान न्यास का अमूल्य योगदान है। समारोह में सितामढी पुनौराधाम से पधारे अखिलेश्वरानंद जी ने कहा कि संस्कृत अपने आप में सुसंस्कृत हैं, हमें हमारे व्यक्तित्व को निखारने में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं का व्यापक महत्व है । समारोह में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों का मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर और पुष्पहार भेंटकर सर्वमंगला परिवार के व्यस्थापक ब्रह्मचारी रविन्द्र जी के द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह का विधिवत शुभारंभ आचार्य नारायण झा के वेद मंत्रों के उच्चारण से किया गया।इस अवसर पर पंडित दिनेश झा,रोचकानंद वत्स, श्याम कुमार सनातन,राम भारद्वाज, लक्ष्मण जी महाराज, रंजना कुमारी,मणि भूषण सिंह, मोहन कुमार सिंह, अरविंद चंद्र ठाकुर, अरविंद चौधरी,रमण कुमार, रितेश कुमार आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो प्रेम ने किया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट