कार और ट्रक में भीषण टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

सभी उड़ीसा के थे, सोहसराय थाना क्षेत्र एनएच 20 की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के एनएच 20 बख्तियारपुर रजौली सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और पुत्री और चालक की हालत गंभीर है। पत्नी और पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी उड़ीसा के रहने वाले बताए जाते है। घटना के संबंध में सोसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं और सभी किसी तीर्थ स्थल से अपने घर उड़ीसा की ओर जा रहे थे,

- Sponsored Ads-

कार और ट्रक में भीषण टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 2तभी एनएच 20 पर स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी  घटना के बाद कर के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article