बेगूसराय में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat

पशुचारा लाने गया व्यक्ति का 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत। बछवाड़ा थाना क्षेत्र गोधना पंचायत की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना पंचायत में सोमवार की सुबह 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान गोधना पंचायत के वार्ड संख्या 9 गाछी टोला निवासी स्व जूलो महतो के 50 वर्षीय पुत्र अरुण महतो के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों के अनुसार मृतक पशुपालक सुबह अपने घर से बगल के खेत में पशु आहार के लिए घास लाने गया था।घास काटने के बाद घास के बोझे को बांस की करची से बांधने के दौरान खेत के बगल से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार नीचे से गुजरने के कारण करची का विद्युत प्रवाहित 11 हजार तार के संपर्क में आ जाने से पशुपालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बेगूसराय में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 2

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंच बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार चौधरी, सरपंच नीरज कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मृतक के आवास पर पहुंचकर मृतक परिजनों का ढांढस बढ़ाया एवं आपदा से पीड़ित परिवार को मुआवजा देनें की मांग प्रखण्ड पदाधिकारी से की।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article