मानसिक तनाव में आकर युवक ने की खुदकुशी, मृतक के ननीहाल वालों का रो रो कर बुरा हाल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के सांखू गांव की है। मृतक की पहचान दरभंगा जिला के रहने वाले शनि कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सनी कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में रहते थे और अपने मामा के काम में हाथ बटाते थे ।

बीते शाम वह सोने के लिए गए थे और जब सवेरे लेट तक नहीं उठे तब लोगों ने घर के अंदर देखा तो सनी कुमार फंदे के सहारे लटके हुए पाए गए । तब पड़ोसियों को बुलाकर घर वालों ने शव को नीचे उतारा एवं तत्पश्चात परिहारा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी।

- Sponsored Ads-

मानसिक तनाव में आकर युवक ने की खुदकुशी, मृतक के ननीहाल वालों का रो रो कर बुरा हाल 2परिजनों ने आत्महत्या की कोई पुख्ता वजह नहीं बताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article