किसान सभा एवं खेतिहर मजदूर यूनियन का तेघड़ा प्रखण्ड कार्यालय पर धरना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

किसानों एवं खेतिहर मजदूरों सहित आम जनता की विभिन्न समस्याओं के निदान की माँग को लेकर गुरूवार को बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमिटी तेघड़ा की ओर से प्रखण्ड कार्यालय पर रोषपूर्ण धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता मो0 अली अहमद ने की।

- Sponsored Ads-

किसान सभा एवं खेतिहर मजदूर यूनियन का तेघड़ा प्रखण्ड कार्यालय पर धरना 2मौके पर धरना को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक सह सीपीएम नेता राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार में बाढ़, सुखाड़ और कटाव पीड़ित जनता को राहत के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है वहीं केन्द्र सरकार के मंत्री धर्म के नाम पर नफरत और उन्माद फैलाने के लिये यात्रा निकालने में मशगूल हैं। सर्वे में व्यापक स्तर पर धांधली बरती जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों को लूटा जा रहा है।

किसान सभा एवं खेतिहर मजदूर यूनियन का तेघड़ा प्रखण्ड कार्यालय पर धरना 3वक्ताओं ने राहत से वंचित बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि मुहैया करने, किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने, उचित मूल्य पर खाद बीज मुहैया करने सहित अन्य माँगों को पूरा करने की सरकार से माँग की। धरना को सीपीएम नेता सुरेश पासवान, किसान नेता भोला सिंह, विनिताभ, रामचन्द्र गुप्त, रमेश प्रसाद सिंह, सहित कई अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। अंत में धरनार्थियों के शिष्टमंडल द्वारा माँगों का ज्ञापन कार्यालय में सौंपा गया।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article