बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार वार्ड नंबर 7 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार वार्ड नंबर 7 की है। मृत मासूम बच्ची की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार वार्ड नंबर 7 के रहने वाले पिंटू तांती का 4 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान बिजली के पोल के अर्थिंग में बच्ची सट गई।

- Sponsored Ads-

जिस बच्ची की घटनास्थल पर ही करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने बताया है कि लोग कुछ समझ पाते तब तक करंट के चपेट में आने से बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही मौत की खबर लगते ही परिजन एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वही इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी l

बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। वही इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुधीन राम ने बताया है कि खम्हार वार्ड नंबर 7 में करंट के चपेट करने से एक बच्ची की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article