वीरपुर पुलिस ने चार दिन से लापता 13 वर्षीय किशोर को लरूवारा से किया सकुशल बरामद

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरा वार्ड नं 10 से 19 फरवरी को 11 बजे दिन में एक 13 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया था। जिससे संबंधित आवेदन रामु सहनी की पत्नी मीरा देवी ने वीरपुर को दिया और बताया कि 13 वर्षीय किशोर पुत्र ब्याश कुमार लापता है।

आवेदन के आलोक में पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने वैज्ञानिक तरीके से खोजते हुए आज चौथे दिन बुधवार को लरूवारा स्थित गंगा महतो के डेरा से बरामद कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त बच्चें को मां बाप के द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष और ग्रामीणों के पहचान पर सुपुर्द कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article