भगवानपुर में विधुत स्पर्शाघात से आठवीं कक्षा छात्रा की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुख्तियारपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियार पुर गांव की है। मृतक छात्रा की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव के रहने वाले रामजीवन यादव का 16 वर्षीय पुत्री पार्वती कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि पार्वती कुमारी देर शाम जलावन लाने के लिए गई थी। उसी दौरान अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिसके चपेट में पार्वती आ गई। और लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक में पार्वती कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना दी। भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गए। जानकारी के अनुसार मृतक पार्वती कुमारी आठवीं वर्ग की छात्रा थी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article