नालंदा के रहुई प्रखण्ड में निकाला गया कलश शोभा यात्रा,सैकड़ो महिला श्रद्धालुओ कलश यात्रा में हुए शामिल

DNB Bharat Desk

हिसंक झड़प के बाद इलाके में 144 धारा लागू कर दी गई है हालत बिलकुल कर्फ्यू जैसे है लेकिन गांव में आज भी लोग बिंदास होकर अपनी जिंदगी जी रहे है।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ में पिछले 31 मार्च को दो पक्षों के बीच हुए हिसंक झड़प के बाद इलाके में 144 धारा लागू कर दी गई है हालत बिलकुल कर्फ्यू जैसे है लेकिन गांव में आज भी लोग बिंदास होकर अपनी जिंदगी जी रहे है। बिहार शरीफ में हुए हिंसा का गांव में किसी प्रकार का असर देखने को नहीं मिल रहा है।

- Sponsored Ads-

आपको बता दे की रहुई प्रखंड के अम्बा पंचायत के अम्बा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन के पूर्व कलश यात्रा निकाल गया।इस कलश यात्रा में 251 महिला श्रद्धालुओ ने माथे पर कलश लेकर पूरे पंचायत का भ्रमण किया।इस मौके पर पूज्य श्याम शुभम जी महाराज ने बताया कि उनका उदेश्य है कि जिन लोगों के दिलों से सनातम धर्म विलुप्त हो रहा है और उसके प्रति रूची नहीं रख रहे हैं।

उसी सनातम धर्म को जगाने व जन-जन में धर्म का प्रचार प्रसार करने और प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में धर्म के प्रति अटूट आस्था व विश्वास जगाने के लिए घूम घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भटके हुए लोगों को राह दिखाने व विश्वास दिलाने के लिए इस कथा के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article