बेगूसराय में 100 बेड वाला ESIC(कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल खोलने को मिली मंजूरी, गिरिराज सिंह के पहल का असर

DNB Bharat

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पहल पर केन्द्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने लगाई मुहर

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के लिए बड़ी उपलब्धि है कि बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पहल पर केन्द्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बेगूसराय में ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल खोलने की मंजूरी दे दी है।

- Sponsored Ads-

यह अस्पताल 100 बेड की क्षमता वाला होगा और बेगूसराय के बरौनी क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस अस्पताल के खुलने से हजारों श्रमिकों और आम जनता को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह फैसला नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में ली गई है, इसका फैसला ESIC की 194वीं बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में बिहार से श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद भी उपस्थित थे। इस बैठक में बिहार के लंबित ESIC प्रोजेक्ट्स और मुद्दों की भी समीक्षा की गई और इन पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इस महत्वपूर्ण कदम के तहत बेगूसराय में 100 बिस्तरों वाले ESIC अस्पताल को मंजूरी दी गई है, जो श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। बेगूसराय और आस-पास के लोगों के लिए यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article