जेन पल्स एम्बुलेंस सेवा में बेगूसराय को नई दिशा देकर बेहतर व्यवस्था को स्थापित कर रहा है- रोहिणी कांत
बेहतर व तत्काल सेवा देने के लिए बरौनी में एम्बुलेंस कर्मी हर समय तत्पर रहते हैं – शुभकल्याण भारद्वाज

एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए डायल 102 एवं हॉट लाइन नम्बर -06126733700 हर समय उपलब्ध रहेगी- कृष्ण मुरारी।
डीएनबी भारत डेस्क
स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसमें आपातकालीन 102 एम्बुलेंस सेवा अहम भूमिका निभा रही है। इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी ज़ेन प्लस सर्विसेज ने नवंबर 2024 में संचालन संभालने के बाद राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया है।
कंपनी के प्रयासों से सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव आया है। बेगूसराय जिले में भी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। वहीं वर्तमान में ज़ेन प्लस बिहार में कुल 2,051 एम्बुलेंस संचालित कर रही है, जिनमें 568 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 1,377 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस और 106 शव वाहन शामिल हैं। इनकी सहायता से प्रतिदिन औसतन 5,800 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह मॉडल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) का सशक्त उदाहरण है, जिसमें 50 प्रतिशत एम्बुलेंस राज्य सरकार द्वारा और शेष 50 प्रतिशत ज़ेन प्लस द्वारा संचालित की जा रही हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता तक समय पर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। संचालन संभालने के बाद से कंपनी लगातार सेवा की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार पर ध्यान दे रही है। इसके परिणामस्वरूप कॉल रिस्पॉन्स टाइम में कमी आई है, मरीजों तक एम्बुलेंस पहुंचने का समय बेहतर हुआ है और यात्रा के दौरान मरीजों की देखभाल के स्तर में भी सुधार हुआ है। इस संबंध में प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा “अब तक हुए सुधारों पर हमें गर्व है, लेकिन हमारी यात्रा अभी जारी है। आगे हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक को मानवीय संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एम्बुलेंस सेवाओं के नए मानक स्थापित करना है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारे ड्राइवर, ईएमटी व हेल्पर हमारी सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है। यह सफलता ज़ेन प्लस बिहार टीम के हर सदस्य की है।” ज़ेन प्लस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन से ही राज्यभर में बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना संभव हो सका है। वहीं ऑपरेशन मैनेजर मुंगेर जोन रोहिणी कांत ने इस सम्बन्ध में कहा कि जेन पल्स एम्बुलेंस सेवा में बेगूसराय को नई दिशा देकर बेहतर व्यवस्था को स्थापित कर रहा है।
जेनपल्स संस्था पूर्ण अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ बिहार में 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं इस सम्बन्ध में कलस्टर लीडर कृष्ण मुरारी ने बताया कि एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए डायल 102 एवं हॉट लाइन नम्बर -06126733700 हर समय उपलब्ध रहेगी। संस्था सरकार के सहयोग से हर परिस्थिति में आमजन तक समय पर जीवनरक्षक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। वहीं जेन प्लस बेगूसराय के क्लस्टर लीडर शुभ कल्याण भारद्वाज ने शनिवार की शाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में संचालित सभी एम्बुलेंस गाड़ी का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्वास्थ्य समिति पटना तथा जेन प्लस पटना से प्राप्त निर्देशों का यहां अक्षरशः पालन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रॉपर जीपीएस मॉनिटरिंग के साथ सक्रिय कर्मचारी से 102 में डेढ़ वर्ष में काफी सुधार दर्ज किया गया है। जेन पल्स प्राईवेट लिमिटेड के कलस्टर लीडर के प्रयास और सभी ईएमटी एवं पायलट के सहयोग से बेगूसराय जिले में एम्बुलेंस व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है।बेहतर व तत्काल सेवा देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में कार्यरत सभी एम्बुलेंस कर्मी तत्पर रहते हैं। अब एम्बुलेंस के अभाव में किसी भी जरूरतमन्द की जान नहीं जा रही है। यहां मिनट में एम्बुलेंस घटनास्थल पर दिखती है। ईंधन की समस्या को लेकर भी कभी कोई एम्बुलेंस गाड़ी खड़ी रही है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि फ्युल के लिए विशेष स्वीप कार्ड की व्यवस्था प्रत्येक एम्बुलेंस में उपलब्ध है जिससे कभी भी फ्युल लिया जा सकता है।
उन्होंने तकनीकी व्यवधान के सवाल पर कहा कि तकनीकी व्यवधान होने पर विशेष रूप ईंधन उपलब्ध कराने की अनुमति जेन पल्स के ऑपरेशन मैनेजर अथवा क्लस्टर लीडर द्वारा दी जाती है। इनके द्वारा पायलट एवं ईएमटी को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे टंकी में तेल फूल रखें, किसी भी प्रकार की एक्सपायरी दवा एम्बुलेंस में नहीं रखें, नियमित रूप से एम्बुलेंस की साफसफाई करें, गाड़ी में सुविधा प्राप्त कर रहे मरीजों और उनके स्वजनों के साथ बेहतर व्यवहार करें। इससे उनके स्वस्थ पर बेहतर प्रभाव पड़ता है साथ ही क्षेत्रों में इससे बेहतर सन्देश जाता है। मौके पर ईएमटी मुकेश कुमार पासवान, मनोज कुमार, धर्मवीर कुमार, योगेश कुमार, रामप्रीत कुमार, चालक दल में रीतेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार साह सहित अन्य उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट