07 अक्टूबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग बेगूसराय में जिला स्तरीय थिमेटिक एवं विज्ञान मेला का किया जाएगा आयोजन

DNB Bharat

07 अक्टूबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग बेगूसराय में जिला स्तरीय थिमेटिक एवं विज्ञान मेला का किया जाएगा आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क 

28 वाँ राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 के अन्तर्गत जिला स्तरीय थिमेटिक प्रतियोगिता एवं विज्ञान मेला का आयोजन दिनांक 7 अक्तूबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ,बेगूसराय में आयोजित किया जा रहा है ।

- Sponsored Ads-

जिसमें थिमेटिक प्रतियोगिता सहित हस्तशिल्प, टेक्स्टाईल,एगोप्रोडक्ट की भी प्रतियोगिता किया जाना है ,जिसका विषय वस्तु-इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी निर्धारित किया गया है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ,बेगूसराय के परिसर में 7 अक्तूबर 10 पूर्वाह्न से प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा प्रतिभागी की आयु वर्ग 15 – 29 वर्ष है । इच्छुक प्रतिभागी जिले के वेबसाईट https://begusarai.nic.in/ और कॉलेज के https://www.rrsdcebgs.ac.in/ पर लिंक,गूगलफार्म या क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article