आरबीएस कॉलेज के खिलाड़ियों की धमाकेदार जीत के बाद किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा बॉलीबॉल में आरबीएस कॉलेज के विश्वविद्यालय चैंपियन बनने पर महाविद्यालय में जश्न का माहौल रहा। मंगलवार को आरबीएस कॉलेज पहुंचे वॉलीबॉल की टीम का प्रधानाचार्य डॉ0 गाजी सलाउद्दीन के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि एमआरजेडी कॉलेज में खेले गये अन्तर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आरबीएस कॉलेज तेयाय के खिलाड़ियों ने तीन सेटों के मैच में लगातार दो शून्य से मेजवान एमआरजेडी कॉलेज को हराकर फाइनल मैच जीत कर सबको चकित कर दिया।

- Sponsored Ads-

आरबीएस कॉलेज के खिलाड़ियों की धमाकेदार जीत के बाद किया गया सम्मानित 2पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिये आरबीएस कॉलेज के हिमांशु को बेस्ट ऑफ टूर्नामेंट के लिये चुना गया। खेल में रोहित, रौशन, विष्णु, गुलशन, शिवम, आनंदराज राधे आदि खिलाड़ियों के सहयोगात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुये टीम को जीत दिला दी।

प्रो0 राकेश कुमार सिंह के द्वारा भी सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। मौके पर फूलन सिंह, रामानुज चौधरी, प्रो अजय कुमार सिंह,चन्दन कुमार, टीम कोच राजकुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article