वीरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर लोगो में उत्साह, महाआरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों के द्वारा सारी तैयारी पूरी की जा रही है। शक्तिपीठ भवानंदपुर के दुर्गा माता,वीरपुर बाजार के मां वैष्णवी दुर्गा माता,जगदर के मां वैष्णवी दुर्गा माता, सरौंजा, पर्रा मैदाबभनगामा व बभनगामा गांव के मंदिरों में मां की प्रतिमा का अंतिम रूप में देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। पूजा समितियों के द्वारा रंग बिरंगी आकर्षक लाइटिंग,मुख्य गेट,व पंडाल को बेहतर तरीके से बनाया जा रहा है।जो देखते ही श्रद्धालुओं का मन विभोर होते जा रहा है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर लोगो में उत्साह, महाआरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ 2सुबह शाम भगवती की पूजा अर्चना व आरती से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। जय मां दुर्गे,जय मां काली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा है। वहीं वीरपुर बाजार स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में जन जागरण युवा क्लब के द्वारा प्रतिदिन संध्या में भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। काशी से पधारे पंडितों के द्वारा महाआरती की जा रही है, जो संध्या में मुख्य आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन शाम में यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई रहती है और महाआरती का आनंद लेते है।

वीरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर लोगो में उत्साह, महाआरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ 3जो देखते ही बनता है। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मंदिर परिसर व मुख्य सड़क पटा रहता है। वहीं महाआरती के बाद वृंदावन से पधारे कथावाचक के द्वारा भागवत गीता का पाठ किया जा रहा है। समिति के सूरज कुमार राजेश कुमार,आनंद प्रेम,राहुल कुमार आदि ने बताया कि दुर्गा पूजा की सारी तैयारी पूरी की जा रही है।इसको लेकर पूजा समिति द्वारा दिन रात कार्य किए जा रहे हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article