दौलतपुर पंचायत के वार्ड सदस्य की कोलकाता में इलाज के दौरान हुई मौत,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात की वार्ड सदस्य अहिल्या देवी का निधन मंगलवार को हो गया। वार्ड सदस्य के मौत की खबर सुनकर पंचायत के लोगों में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध मेंं मुखिया उमा कुमार चौधरी ने बताया कि लगभग एक पखवाड़ा पूर्व वार्ड को उनके परिजन इलाज के लिए कोलकाता ले गए थे।

- Sponsored Ads-

दौलतपुर पंचायत के वार्ड सदस्य की कोलकाता में इलाज के दौरान हुई मौत,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा 2इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वह मृदुभाषी स्वभाव की काफी लोकप्रिय थी। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के शिक्षा सामिति की अध्यक्ष भी थी। मौत की खबर सुनकर विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित की। मौके पर सचिव शबाना प्रवीण सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article