माकपा नेत्री के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी की महिला नेत्री स्व.उमा देवी के सम्मान में बुधवार की शाम पार्टी द्वारा उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोकल मंत्री मो. अब्दुलाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा नेता पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने कहा उमा देवी पार्टी की जांबाज नेत्री थी। जो जीवन पर्यंत लाल झंडा के नेतृत्व में समाज के गरीब वंचितों की आवाज बनकर महिला की सुरक्षा व अधिकार के लिए संघर्ष की। शोषणमुक्त समाज की स्थापना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को जिला मंत्री रत्नेश झा , बिहार प्रांतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव राम बिलास सहनी , पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव , अंचल मंत्री मो. अब्दुल्लाह , सरपंच भोला पासवान , पूर्व मुखिया टिंकू राय , पूर्व पंसस कैलाश चौरसिया , मो. अब्दुल कुद्दुस , सीटू नेता मदन कुमार , छौड़ाही के पूर्व अंचल मंत्री सुमन कुमार , महिला नेत्री मीरा देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने संबोधित करते किया। समारोह के दौरान कार्यकार्यताओ ने उमा देवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article