नालंदा में पैक्स में घोटाले की बात आ रही सामने, किसानों ने किया पैक्स का घेराव

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के मुरौरा पंचायत के मुरौरा गांव स्थित पैक्स बैंक में ग्रामीणों का 4 करोड रुपए घोटाला किया जाने का मामला उजागर हुआ है। यह गड़बड़ी पिछले कई सालों से चल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने पैक्स का घेराव करते हुए अपने पैसे की मांग की। ग्राहकों का कहना है कि पिछले चार माह से बैंक ने पैसा देना बंद कर दिया है।

- Sponsored Ads-

संबंध में बैंक प्रबंधक का कहना है पिछले 4 महीने से बीमार चल रहे थे जिसके कारण यह बैंक पैक्स अध्यक्ष चला रहे थे। उनके द्वारा जो ग्रामीणों को लोन दिया गया था उस लोन की वसूली पिछले दस वर्षो में नहीं होने के कारण ग्राहकों का पैसा नहीं दिया जा रहा है। किसानों को अब अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा डूबने का आसार दिखने लगा है। जिससे सैकड़ो लाभार्थीयो की बेचैनी बढ़ गई है।

बैंक में जमा करने वाले कई बैंक लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें या तो बेटी की शादी करनी थी या फिर अन्य कोई जरूरी काम करना है। ऐसे परिवेश में जमाकर्ता धर्मशिला देवी ने बताया कि वह चार माह से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं मगर हमेशा उन्हें आश्वासन देने के बाद घर वापस लौटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह जमा पैसा अपनी बेटी की शादी के लिए रखा था। अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो हम लोग जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article