नालंदा में दुर्गा पूजा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, मेले के दौरान कोई चूक न हो जिसको लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

दुर्गा पूजा 2024 को लेकर नालंदा में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नालंदा में दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। शहर में 100 से अधिक पंडाल बनाए जा रहे हैं। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि सभी पंडालों के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे और तकनीकी जांच पूरी की जाएगी।

नालंदा में दुर्गा पूजा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, मेले के दौरान कोई चूक न हो जिसको लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च 2रूट का भी सत्यापन हो रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत रहे। पुलिस द्वारा प्रतिदिन फ्लैग मार्च के माध्यम से उपद्रवियों को कड़ा सन्देश दिया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा में दुर्गा पूजा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, मेले के दौरान कोई चूक न हो जिसको लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च 3एसपी भारत सोनी ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है और तीन क्यूआरटी तैनात की गई हैं। पुलिस के लिए 80 मोटरसाइकिलों को भी तैयार किया गया है। इसके अलावा 20 मोटरसाइकिलों पर 40 अधिकारी गश्त करेंगे।सीसीए के तहत कार्रवाई जारी है और सोशल मीडिया की भी निगरानी हो रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article