बिहार शरीफ में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार शांति मिशन के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह शौर्य मंदिर (स्मारक) ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बिहार शरीफ में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई 2कार्यक्रम में पूर्व बाहुबली विधायक रामनरेश सिंह ने वीर कुंवर सिंह के शौर्य की सराहना करते हुए कहा, “भारत की आज़ादी के इतिहास में बाबू वीर कुंवर सिंह का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने युवाओं को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनके गुणों की प्रशंसा करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है।”समारोह के दौरान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुद्दा भी चर्चा में रहा।

बिहार शरीफ में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई 3पूर्व विधायक ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा, “भारत सरकार को जल्द ही कठोर कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार चुप बैठी रही, तो इसका गंभीर राजनीतिक असर हो सकता है।”उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 4-5 दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की संभावना है, और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article