वीरपुर थाना के जगदर गांव से बीए पार्ट थ्री की छात्रा गायब, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव से विगत 27 सितंबर को 3 बजे दिन में एक 22 वर्षीय बीए पार्ट थ्री की किशोरी घर वालों को बिना कुछ बताए लापता हो गई है। किशोरी की मां ने थाना को आवेदन देते हुए अपने पुत्री को स्वकुशल वापसी कराने से संबंधित गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-

थाना को दिए गये आवेदन में पीड़ित मां ने बताई है कि मेरे मोबाइल नंबर 8051790207 पर मोबाइल नंबर 7079679275 से मेरी बेटी बात करती है और काट देती है। लेकिन जब फोन करते हैं तो हमारा फोन रिसीव नहीं करती है।

वीरपुर थाना के जगदर गांव से बीए पार्ट थ्री की छात्रा गायब, पुलिस कर रही है जांच 2किशोरी लापता मामले में लोगों के द्वारा तरह तरह की बातें की जा रही है, कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे हैं।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई शुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article