कानपुर-प्रयागराज रेलखंड पर मालगाड़ी के कुछ डिब्बे हुए बेपटरी, रेल परिचालन प्रभावित

DNB Bharat

पूर्व मध्य रेल से खुलने, पहुंचने तथा गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव, यात्रा करने से पहले ट्रेन स्टेट्स अवश्य जांच लें।

डीएनबी भारत डेस्क 

 23 अक्टूबर को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज रेलखंड पर फतेहपुर के निकट रमवा स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के कुछ डिब्बे बेपटरी हो गये। जिस कारण इस रूट की अप एवं डाउन लाइन बाधित हो गई। इसके फलस्वरूप संरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में निम्नानुसार बदलाव किया गया है। जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी।जो इस प्रकार है –

- Sponsored Ads-

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

1. दिनांक 23.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12506 आनंद विहार टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कानपुर-उन्नांव-ऊंचाहार-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

2. दिनांक 23.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12488 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कानपुर-उन्नांव-ऊंचाहार-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

3. दिनांक 23.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 03256 आनंद विहार टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कानपुर-उन्नांव-ऊंचाहार-वाराणसी- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

4. दिनांक 23.10.2022 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 04088 नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कानपुर-उन्नांव-ऊंचाहार-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।

5. दिनांक 22.10.2022 को सियालदह से प्रस्थान करने वाली 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छेवकी-मनिकपुर-वीरांगना लक्षमीबाई (झांसी)-आगरा कैंट-बांदीकुई जंक्शन के रास्ते।

6. दिनांक 22.10.2022 को गुवाहाटी से प्रस्थान करने वाली 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छेवकी-मनिकपुर-वीरांगना लक्षमीबाई (झांसी)-आगरा कैंट-बांदीकुई जंक्शन के रास्ते।

7. दिनांक 23.10.2022 को पटना से प्रस्थान करने वाली 02249 पटना-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-ऊंचाहार-उन्नाव-कानपुर के रास्ते।

8. दिनांक 23.10.2022 को पटना से प्रस्थान करने वाली 03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-ऊंचाहार-उन्नाव-कानपुर के रास्ते।

9. दिनांक 22.10.2022 को कामाख्या से प्रस्थान करने 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी-ऊंचाहार-उन्नाव-कानपुर के रास्ते।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article