कुख्यात अपराधी नागमणि के सहयोगी पप्पू सहनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रशासन बताने से कर रही है इंकार

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर पुलिस ने पप्पू सहनी को खोदावंदपुर थानाक्षेत्र के तारा चौक से गिरफ्तार किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय का कुख्यात अपराधी चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव निवासी नागमणि महतो के सहयोगी खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी पप्पु सहनी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस किसी गुप्त स्थान पर पुछताछ कर रही है।पप्पू सहनी की गिरफ्तारी को लेकर खोदावंदपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार एवं मंझौल एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

समाचार प्रेषण तक खोदावंदपुर पुलिस पप्पू सहनी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात खोदावंदपुर पुलिस ने पप्पू सहनी को खोदावंदपुर थानाक्षेत्र के तारा चौक से गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि विगत दिनों खोदावंदपुर थाना क्षेत्र जे बरियारपुर पश्चिमी निवासी नागेश्वर महतो के पुत्र प्रह्लाद महतो की हत्या अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर कर दिया गया था।इस मामले में नागेश्वर ने खोदावंदपुर थानाक्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी निवासी राजेन्द्र महतो के पुत्र विक्की कुमार एवं अन्य अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का नामजद प्राथमिकी खोदावंदपुर थाना में दर्ज कराया था।

कुख्यात अपराधी नागमणि के सहयोगी पप्पू सहनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रशासन बताने से कर रही है इंकार 2घटना के बाद पुलिस विक्की की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी। जिसके दवाब में विक्की ने खुद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस द्वारा विक्की को न्यायालय के आदेश पर जेल से रिमांड पर लिया था। जिसमें विक्की ने हत्या में शामिल कुछ अपराधियों का नाम अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया था।

ऐसा माना जा रहा है कि उन नामों में अपराधी पप्पू सहनी का नाम भी शामिल है। पुलिस को पप्पू समेत अन्य अपराधियों की तलाश है। इसी क्रम में गुप्त सूचना जे आधार पर पप्पू की गिरफ्तारी की गई है। अन्य अपराधियों के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस का छपामारी अभियान चलाया जा रहा है।हालांकि पुलिस कुछ भी बता नहीं रही है। पप्पू सहनी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article