समस्तीपुर ट्रैफिक पुलिस के बीच एसएचओ ने किया रेनकोट का वितरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर बरसात में भीग कर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को अब थोड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक एसएचओ सुनील कांत ने शनिवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रेनकोट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बारिश में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए यह काफी उपयोगी होगा।

समस्तीपुर ट्रैफिक पुलिस के बीच एसएचओ ने किया रेनकोट का वितरण 2उन्होंने कहा कि ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात उन सभी कर्मियों को रेनकोट दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के जवान तपती धूप और बरसात में भी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर ट्रैफिक पुलिस के बीच एसएचओ ने किया रेनकोट का वितरण 3जब वे स्वस्थ रहेंगे तभी हमलोग सुरक्षित रह पाएंगे। उन्होंने शहर के आम लोगों से ट्रैफिक नियम का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article