प्रधानाध्यापक समेत प्रोफेसर को सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के आरसीएसएस कॉलेज बीहट के सभागार में शनिवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो आशुतोष शरण वाणिज्य विभाग एवं प्रो राम नंदन सिंह संस्कृत विभाग को कॉलेज कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई करते हुए कहा की हमारे दोनों प्राध्यापक अपने आप में मिशाल थे, बड़े ही सौम्य एवं मृद्रु भाषी स्वभाव के साथ साथ हमेशा समय के पाबंद रहे।

- Sponsored Ads-

प्रधानाध्यापक समेत प्रोफेसर को सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 2वहीं समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने कहा की दोनो विद्वान प्राध्यापक 1984 के पदस्थापित सबसे पुराने शिक्षक में आशुतोष शरण ही थे। जिनकी आज सेवानिवृत्ति पर हम सब उपस्थित हुए हैं। वहीं प्रो रामनंदन सिंह 1988 में पदस्थापित हुए थे। दोनो महानुभावों के कॉलेज कार्यकाल की जितनी प्रशंसा की जाए कम ही होगी।

प्रधानाध्यापक समेत प्रोफेसर को सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 3मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि प्रो हरी नारायण सिंह, प्रो प्रमोद कुमार, प्रो मनीष कुमार झा ,प्रो विद्या सागर सिंह,प्रो राजीव रंजन मिश्र,रविन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ आशा कुमारी सिन्हा, कुमारी मंजू सिंह, डॉक्टर आशा सिंह ,कंचन वर्मा ,प्रो बिजली समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article