बीरपुर पुलिस ने बहियार में सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब किया नष्ट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू शराबबंदी के बीच शराब तस्करों के द्वारा लगातार अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पुलिस भी कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में बीरपुर थाने की पुलिस ने सहुरी बहियार में छापामारी कर सैकड़ो लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब को नष्ट किया है एवं शराब बने बनाने वाले उपकरण को भी ध्वस्त किया है।

- Sponsored Ads-

हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहा।  गौरतलब है कि बीरपुर इलाके में लगातार शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी और इसी सूचना पर बीरपुर थाने की पुलिस के द्वारा लगातार चौर एवं बहियार इलाके में छापेमारी कर शराब को बरामद किया जा रहा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article