पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिये संघ प्रत्यनशील – जिलाध्यक्ष

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर में मंझौल और बखरी अनुमंडल के पत्रकारों की बैठक आयोजित

डीएनबी भारत डेस्क

जिला पत्रकार संघ बेगूसराय के बैनर तले शनिवार को मंझौल और बखरी अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकारों की संयुक्त बैठक उत्सव बिहार ढ़ावा नारायणपुर, सागी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के मंझौल अनुमंडल अध्यक्ष अंजन कुमार आकाश ने किया। सर्वप्रथम मंझौल अनुमंडल सचिव राजेश कुमार ने बैठक की एजेंडा से सदस्यों को अवगत कराया।

पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिये संघ प्रत्यनशील – जिलाध्यक्ष 2संगठन का विस्तार, कोष संग्रह, जिला संघ के एकीकरण, आगामी 16 नवम्बर को प्रेस दिवस के मौके पर छौड़ाही में भव्य आयोजन एवं एक दिवसीय कार्यशाला पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष प्रो शालीग्राम सिंह ने साथियों को निष्पक्ष एवं सच खबर लिखने, खबर लिखने में जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने, बेजुबानों का जुबान बनने, निष्पक्ष और निर्भिक पत्रकार बनने का सुझाव दिया। उन्होंने संगठन के विस्तार तथा प्रेस दिवस के मौके पर सफलता पूर्वक आयोजन के लिए अभी से तन मन धन से जुड़ने का आह्वान किया।

पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिये संघ प्रत्यनशील – जिलाध्यक्ष 3 बैठक को जिला उपाध्यक्ष सुधांशु पाठक, अरुण कुमार मिश्रा, प्रो संजय कुमार, बिमलेश कुमार चौधरी, हेमंत चौधरी, अजय पाठक, शशिकांत प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार, अमित पराशर, अरुण साह, अभिषेक सिन्हा, बच्चनदेव प्रसाद, चंदन कुमार समेत अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर पत्रकार इंतशार आलम, अंकित मिश्रा, संजीव आर्य, अमित आनंद, दिनकर कुमार सहित मंझौल व बखरी अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article