बाइक ठोकर विवाद के मारपीट में तीन लोग जख्मी, घायल सीएससी में भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर| शुक्रवार की शाम चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के ग्रामीण पथ परबाइक से ठोकर लगने पर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी द्वारा बाइक सवार को ऐसा करने से मना किया तो उल्टे वह उग्र हो गया और मारपीट करने लगा। हमको बचाने आए हमारे भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । जख्मी की चिकित्सा खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जख्मी की पहचान गोपालपुर टेढ़ी बाजार निवासी भोला शाह का पुत्र मनीष कुमार  एवं रवीश कुमार के रूप में किया गया है। जख्मी रवीश ने बताया कि हम घूमने के लिए सड़क से पैदल जा रहा था। तभी ग्रामीण कमलू यादव का पुत्र  सौरभ कुमार ने बाइक से ठोकर मार दिया और मना करने पर लोहे के रोड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article