बेगूसराय के अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बुधवार को सिमरिया घाट बिंदटोली के तीन अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच सिमरिया गंगा नदी पर सिक्सलेन सड़क पुल निर्माण में जुटे वेलस्पन एजेंसी के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सरपंच राम बदन महतों व भाकपा नेता रौदी कुमार ने बताया कि सिमरिया घाट बिंदटोली के वार्ड 14 निवासी कांग्रेस निषाद, रंजीत निषाद व शिव बालक निषाद के फूंस की घर में पिछले शनिवार को अचानक आग लग जाने से घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन व खाने-पीने की सभी समान जलकर राख हो गया था।

- Sponsored Ads-

अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही वेलस्पन एजेंसी के अधिकारी संतोष वंजारी, अमित भट्ट, विवेक कुमार पांडेय, सुमित सिंह, श्वेताभ कुमार ने तीनों पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच सूखा राशन किट व दो-दो बेडसीट का वितरण किया गया। इस मौके पर एसपी सिंगला एजेंसी के राहुल कुमार भी मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article