खोदावंदपुर में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत तो दुसरा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सीमान चौक की घटना, सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में अनियंत्रित मोटरसइकिल सवार ने ट्रक में मारी ठोकर एक युवक की मौत तो दुसरा गंभीर रूप से घायल। घटनास्थल से ट्रक चालक ट्रक लेकर हुआ फरार। घटना खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बेगूसराय रोसड़सी मुख्य पथ एसएच 55 सीमान चौक के पास की है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत तो दुसरा गंभीर रूप से घायल 2

जानकारों के मुताबिक पूर्व से सड़क किनारे खड़ा ट्रक में अनियंत्रित एक बाइक पर सवार दो युवक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इस घटना में मोटरसइकिल की स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक खड़े ट्रक के अंदर जा घुसा। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही बाइक चालक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक का इलाज शुरू किया। मृतक युवक की पहचान खोदावंदपुर वार्ड 7 निवासी घूरन दास का 18 वर्षीय पुत्र  मनीष कुमार के रूप में किया गया है।

जबकि घायल युवक की पहचान उसी वार्ड के महावीर दास का पुत्र सरोज कुमार के रूप में किया गया है। सरोज कुमार को प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है। सूचना पाकर पहुंचे खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

इधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मृतक के मां और परिजन का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं कुछ समय के लिए पूरा अस्पताल परिसर में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा घटनास्थल पर से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article