नालंदा: तिलकुट की सौधी खुसबू से महक उठा बाजार, चौक चौराहों पर सजे दूकान

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में भी मकर संक्रांति के त्योहार से पहले तिलकुट का बाजार सज चुका है। शहर के कई इलाकों में तिलकुट बनाने का काम चल रहा है। दुकानों में तिलकुट की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें खास्ता, नरम, तिलकतरी, तिल पापड़ी, तिल का लड्डू, बेदाम का लड्डू शामिल हैं। जिसका स्वाद भी लोग चख रहे हैं। मकर संक्रांति को लेकर शहर के तिलकुट दुकानों में शनिवार को भीड़ देखी गई।

Midlle News Content

शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर तिलकुट बनाने का काम चलने से उसकी सोंधी खुशबू से शहर का बाजार महकने लगा है। नालंदा के तिलकुट की मांग दूसरे प्रदेशों में भी है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी तिलकुट के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। सबसे अधिक भीड़ पुलपर बाजार में है, जहां तिलकुट की कई दुकानें सजी हुई हैं। इन दुकानों की रौनक भी देखते बन रही है।

लोग जमकर अभी से ही तिलकुट की खरीददारी में जुट गए है। वहीं, ठंड में लोग तिल को खाना काफी अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है। इस कारण लोग इसे खूब खरीदते भी हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -